Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खंडवा में भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश

25

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में शॉट सर्किट के चलते तीन दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसमें दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। यहां तक कि चिकन सेंटर में रखी मुर्गियां भी आग की चपेट में आने से जल गईं, लोगों ने जान पर खेलकर आग पर काबू पाया  उसके बाद फायर फाइटर की गाड़ियां आने पर लोग आक्रोशित हो गए और जमकर जिला प्रशासन पर अपनी भड़ास निकालते दिखाई दिए। दरअसल यह घटना शुक्रवार 11 बजे की बताई जा रही है। जहां मोघट रोड़ थाना क्षेत्र के खानशाहवली वार्ड में शॉट सर्किट के चलते मुख्य मार्ग पर कबाड़ की दुकान में आग लग गई।

देखते ही देखते आसपास की दुकानें भी आग की जद में आ गई थीं। जिसमें एक पान दुकान और चिकन सेंटर भी बुरी तरह जल गए। आग की लपटें देख क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे और फायर फाइटर का इंतज़ार करते रहे लेकिन 40 मिनट तक भी गाड़ी नहीं आने पर तीनों दुकानें जलकर खाक हो गई। हालांकि लोगों की मशक्कत के चलते आग को फैलने से रोका गया, आग बुझने की कगार पर थी और फिर फायर फाइटर भी आ गई, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

रहवासी बोले आपातकालीन सुविधा समय पर क्यों नहीं 

घटना में समय पर दमकल वाहन उपलब्ध नहीं होने पर लोगों ने जमकर आक्रोश जताया और कहने लगे कि पिछले 40 मिनट से दमकल को फोन लगा रहे थे। लेकिन कोई ढंग से बात करने को तैयारी नहीं था, जब शहर में यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्र में तो ओर भी बदतर स्थिति निर्मित होती है। इनकी लापरवाही पर ठोस कार्रवाई होना चाहिया यह आपातकालीन स्थिति को नहीं समझ पाते अपने लापरवाही रवैये के चलते बड़े नुकसान का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.