Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

लोग दें ध्यान! पंजाब भर में 13 व 15 जून को हो गया बड़ा ऐलान

38

फिरोजपुर : जिला फिरोजपुर के एनएचएम (नैश्नल हैल्थ मिशन) के नेताओं, कम्यूनिटी सेहत अधिकारी नरिन्द्र सिंह व डा. प्रीत मुखीजा ने एक बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले लुधिायना में एनएचएम कर्मचारियों की अहम बैठक हुई थी। जिसमें सभी जिलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा लुधियाना उप चुनाव के दौरान एनचएएम कर्मचारियों के संघर्ष की रुप-रेखा तैयार करना था और उसमें एनएचएम टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है, जोकि इस संघर्ष की अध्यक्षता करेगी।

नेताओं ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से शोषण किया जा रहा है और उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों संबंधी सरकार के विधायकों व मंत्रीयों के साथ कई बार बैठकें हो चुकी है, लेकिन फिर भी मांगों को लेकर कोई हल नहीं निकला है। जिसके चलते एनएचएम कर्मचारियों ने उप चुनाव लुधियाना में 13 जून को अपने-अपने जिलों में सरकार के पूतलें फूंके जाऐंगे और ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी काम ठप्प रखे जाऐंगे।

इसके बाद 15 जून को करीब 9 हजार कर्मचारी लुधियाना में बड़े रैली करेंगे और सरकार का पूतला फूंककर लोगों को सरकार की नाकामियों संबंधी जागरुक करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मांगी पूरी नहीं की गई तो संघर्ष ओर तेज किया जाऐगा। इस मौके पर बगीच सिंह, सुरिन्द्र कंबोज, गौरव, अमरीक सिंह, डा.प्रेम सिंह, छिंदा सिंह, नवजीत कुमार, डा.सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.