Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

23 गर्लफ्रेंड, अश्लील Video और ब्लैकमेल… मथुरा का ‘इमरान’, जिसके टारगेट पर थीं 50 लड़कियां

40

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हिंदू युवतियों ने एक मुस्लिम युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. आम लोगों के साथ-साथ हिंदू संगठनों के लोगों ने भी आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मथुरा से हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान इमरान के तौर पर हुई है, जो कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मंडी इलाके का रहने वाला है. वह पेशे से एक ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है. इमरान नाम बदलकर हिंदू युवतियों से दोस्ती करके पहले उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाया करता था और फिर भरोसा जीतने के बाद वह उनके साथ निजी पलों के वीडियो बनाता था.

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

इसके बाद वह युवतियों को वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. इस मामले के सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एक्टिव हो गए. उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस को मामले से से आवगत करते हुए शिकायत कराई. हिन्दू संगठनों की माने तो इमरान अब तक लगभग 23 युवतियों से इस प्रकार की हरकत कर चुका हैं. इस तरह की जानकारी सामने आई है.

आरोपी इमरान अरेस्ट

हिंदू संगठनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.इस पूरे मामले में कई स्थानीय संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया है. हिन्दू संगठनों ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी इमरान ने बताया कि उसका टारगेट 50 लड़कियां थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.