Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

लाड़ली बहनों के लिए खुशखबर… रक्षाबंधन पर बढ़कर मिलेगी राशि, सीएम ने की घोषणा

30

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर दी जाएगी। पांच साल में यह राशि तीन हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। वह शनिवार को जबलपुर के कुंडम के समीप ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 41 लाख रुपये से बने सांदीपनि विद्यालय भवन और 12 करोड़ 63 लाख से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथावत रहेंगी। वर्तमान में लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की मंशा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बने। इसी संकल्प के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है।

1400 करोड़ रुपये से आकार लेगा गोमुख जलाशय

गोमुख जलाशय लोकार्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर और मंडला जिले के किसानों के लिए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गोमुख जलाशय बनाया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि गोमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर के क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसमें जबलपुर जिले के 14 हजार 900 हेक्टेयर और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.