Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

इंदौर के सोनम-राजा केस की सीबीआई जांच संभव, सीएम यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मांग

33

इंदौर। शिलांग में हनीमून के लिए गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट करोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच सीबीआइ कर सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है। पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कहा है कि कारोबारी राजा की हत्या किसने और क्यों की, इसके साथ ही उनकी लापता पत्नी सोनम की बरामदगी के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीबीआइ जांच पर जोर दिया है। उन्होंने मृतक कारोबारी के स्वजन से चर्चा कर सोनम की बरामदगी के लिए केंद्र के स्तर से प्रयास कराने का आश्वासन दिया।

  • बता दें कि गत 11 मई को शादी के बाद 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग गए राजा और सोनम दंपती वहां 23 मई से लापता हो गए थे।

 

  • काफी तलाश के बाद राजा का शव मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम लगभग 15 दिन से लापता हैं।

 

  • उन्हें मानवतस्तरी के तहत अगवा करके बांग्लादेश ले जाए जाने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

  • तलाश के लिए स्वजन शिलांग में हैं, लेकिन कोई पता नहीं लग पा रहा है, इसलिए स्वजन ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.