Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Shocking! MP में अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर भागी नाबालिग, कुत्ता उसे मुंह में दबाकर घूमता रहा

44

 महू। महू तहसील के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में शनिवार सुबह श्वान नवजात बच्ची के शव का एक हिस्सा जबड़े में दबाकर घूमता दिखा। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को किशोरी ने अस्पताल के कामन बाथरूम में मृत बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़ गई। देर रात तक अस्पताल प्रशासन श्वान द्वारा शव को लेकर घूमने के सीसीटीवी फुटेज बताने से बचता रहा। अस्पताल प्रभारी डा. हंसराज वर्मा के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे एक लड़का और 17 वर्षीय किशोरी अस्पताल में आए थे।

किशोरी ने पर्ची बनवाई और ड्यूटी पर तैनात डॉ. रेखा सोनी से पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने देखने के बाद लेबर रूम (प्रसव कक्ष) में जाने के लिए कहा। इस दौरान किशोरी लेबर रूम जाने वाले रास्ते में बने कामन बाथरूम में गई। वहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद लड़का व लड़की भाग गए। सुबह करीब 5.15 बजे श्वान बाथरूम से बच्ची के शव के एक हिस्से को मुंह में दबाकर निकला। तब लोगों की निगाह पड़ी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

तीन चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

बच्ची के शव को छोटी सी ट्रे में रखा हुआ था। इसमें शव दो हिस्से में था। पुलिस द्वारा पंचनामा बनाने के बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची मृत पैदा हुई थी। बच्ची के फेफड़े, गले और चेहरे का कुछ हिस्सा नहीं था। आंतें बाहर आ चुकी थीं। शरीर पर नोचने के निशान थे।

ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस भेजकर मांगेंगे जवाब

प्रभारी डॉ. वर्मा सीसीटीवी फुटेज मांगने पर बातें बनाते रहे। उन्होंने कहा कि श्वान उसे लेकर अस्पताल में घूमा तो पता चला। लड़का-लड़की के अस्पताल में आने के सीसीटीवी फुटेज हैं, परंतु शव के हिस्से को श्वान के जबड़े में लेकर अस्पताल में घूमने का फुटेज नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि गार्ड को हटाने के निर्देश आउटसोर्स कंपनी दे दिए गए हैं। ड्यूटी डॉक्टर को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.