Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मॉर्निंग वॉक पर गए लेफ्टिनेंट कर्नल हुए गायब, तीन दिन से चल रही तलाश… कहां गए महार रेजिमेंट के अधिकारी?

86

मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. महार रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम सोमवार सुबह से लापता हैं. सेना, इंटेलिजेंस एजेंसियां और राज्य पुलिस मिलकर अधिकारी की तलाश में जुटी हुई हैं. लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है.

दरअसल, महार रेजिमेंट सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम सोमवार को रोजाना की तरह सुबह 6:30 बजे पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) में शामिल हुए थे. लेकिन इसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा. पूरे दिन तलाश करने के बावजूद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो सेना की ओर से कैंट थाना, सागर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

पुलिस-एजेंसियां कर रही जांच

जिस समय अधिकारी गायब हुए, उस समय में वह वह पीटी ड्रेस में थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लोकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि सेना के कुछ अधिकारी सोमवार शाम कैंट थाने पहुंचे और लेफ्टिनेंट कर्नल के लापता होने की जानकारी दी. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. ASP लोकेश सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम को आखिरी बार सुबह पीटी के दौरान देखा गया था. पूरे दिन उनकी कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी. आर्मी, इंटेलिजेंस और पुलिस सभी टीमें मिलकर अधिकारी की तलाश कर रही हैं.

कई एंगल से जांच जारी

लेफ्टिनेंट कर्नल के लापता होने की घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एंगल पर जांच की जा रही है. इसके साथ ही व्यक्तिगत, मानसिक स्थिति, सुरक्षा और अन्य संभावित कारणों पर भी फोकस किया जा रहा है. पुलिस और सेना ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने अधिकारी को देखा हो या उनसे जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या सेना को जानकारी दे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.