Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ludhiana के तापमान में रिकॉर्डतोड़ गिरावट,पढ़ें मौसम का पूरा हाल…

20

लुधियाना: मंगलवार देर शाम को महानगरी में लगातार दूसरे दिन जमकर बरसे बादलों और तेज रफ्तार चली ठंडी हवाओं के कारण शहर का मौसम सुहावना हो गया जिसके चलते शहरवासियों को आग उगल रही भयानक गर्मी से राहत नसीब हुई है। पंजाब की औद्योगिक नगरी में देर शाम को छाए घने बादलों की बाद चली तेज रफ्तार आंधी से आसमान में धूल और मिट्टी का गुब्बार छा गया जिसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं भीषण आंधी तूफान के साथ ही आसमानी बिजली की चमक-गरज और जमकर बरसे बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छा गया। ऐसे में शहर की सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं तो वह दूसरी ओर बरसात के साथ ही चल रही तेज रफ्तार ठंडी हवाओं में शहर वासी विशेषकर महिलाएं एंज्वाय करते हुए नजर आईं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को जमकर बरसे बादलों के साथ ही भीषण आंधी-तूफान के कारण शहर के तापमान में 6.4 डिग्री सैल्सियस की रिकॉर्डतोड़ गिरावट दर्ज की गई है बताया जा रहा है कि लुधियाना में 55 वर्षों के बाद जून महीने में दूसरी बार न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि इससे पहले साल 1970 में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया था।मौसम विभाग के माहिरों के मुताबिक रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री बना हुआ था। इस बीच सोमवार की देर शाम को आसमानी बिजली की गरज-चमक के साथ ही भीषण आंधी तूफान और तेज रफ्तार बरसात के चलते अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.4 डिग्री सैल्सियस पर सिमट कर रह गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की मध्य रात्रि को शहर में हुई बरसात के कारण आसमान से 20 मिली मीटर पानी बरसा है और इस बीच भीषण आंधी और तूफान के चलते हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि खुले इलाकों में हवा की गति 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की जानकारी सामने आई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लुधियाना में बुधवार तक आंधी-तूफान, हल्की से माध्यम बरसात होने सहित आसमान में बिजली की गरज-चमक होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.