Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

CM मोहन का आज UP दौरा, महोबा में करेंगे चुनाव प्रचार

52

 लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है। चार चरणों के मतदान खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों ने पांचवें चरण के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। इसी के चलते भाजपा के स्टार प्रचारक महोबा में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। 14 मई यानी आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव 14 मई को दोपहर 2 बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से मुख्यमंत्री डॉ यादव उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जिला महोबा की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3.25 बजे सभा स्थल पहुंचेगे। जनसभा के पश्चात उत्तरप्रदेश से दिल्ली रवाना होंगे। शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम दिल्ली करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.