Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक...

शहर में खूंखार कुत्तों ने नोच डाला मासूम, मंजर देख खौफ के साय में इलाके के लोग

36

फिरोजपुर: पिछले काफी समय से फिरोजपुर शहर में खूंखार आवारा कुत्तों का आंतक तक लगातार जारी है और आए दिन इन कुत्तों द्वारा आते जाते लोगों और विशेष कर बूढ़े और बच्चों को नोच नोच कर काटने की घटनाएं सामने आ रही है। कुछ समय पहले फिरोजपुर शहर के बेदी ग्रीन एवेन्यू में आवारा कुत्तों ने एक रिटायर्ड महिला अध्यापिका को काटते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया था और अब फिरोजपुर शहर के गोल्डन एनक्लेव फेस 2 में खूंखार आवारा कुत्तों ने एक छोटे बच्चे को बुरी तरह से नोच नोच कर घायल कर दिया है ।

जानकारी के अनुसार कुत्तों को जैसे ही यह बच्चा गली में दिखाई दिया तो कुत्तों ने हमला करके उसे बुरी तरह से नोचना शुरू कर दिया और बच्चे के चीखने की आवाजें सुनकर परिवार तथा लोग घरों से बाहर आ गए और बड़ी मुश्किल के साथ उन्होंने इस बच्चे की जान बचाई। घायल हुए इस बच्चे को शहर के अनिल बागी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा इस बच्चे का इलाज किया गया है। लोगों ने बताया कि अगर परिवार और उनके आने में थोड़ी सी भी और देरी हो जाती तो बच्चे की जान तक जा सकती थी।

फिरोजपुर के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर कौंसिल फिरोजपुर से मांग की है कि फिरोजपुर में खूंखार और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक की और विशेष ध्यान दिया जाए और इस मुद्दे को बड़ी गंभीरता के साथ लेते हुए आवारा कुत्तों को कानून के अनुसार संभालने का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कभी भी ऐसी कोई घटना होती है तो उसके लिए सीधे तौर पर जिला फिरोजपुर प्रशासन और नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर जिम्मेदार होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.