Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

भोपाल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर… रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहा कोचों की संख्या

32

भोपाल। गर्मी की छुट्टियों और तीर्थ यात्राओं के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालात यह हैं कि भोपाल से गुजरने वाली करीब 46 नियमित ट्रेनों में जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह तक वेटिंग चल रही है। यह स्थिति तब है जब रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और दर्जनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

इसके बावजूद यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली तीन दर्जन से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, और ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही, नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.