Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सुहागरात पर दुल्हन ने बॉयफ्रेंड को बुलाया, फिर दूल्हे को चकमा देकर भागी… पंचायत ने दिया ऐसा ऑफर, प्रेमी बोला- मैं नहीं रख सकता अब इसे

18

एक दूल्हा बड़े ही अरमानों से दुल्हन को ब्याह कर लाया. उसने दुल्हन संग जिंदगी के हसीन ख्वाब सजा रखे थे. लेकिन वो नहीं जानता था कि दुल्हन के दिमाग में क्या खुफिया प्लानिंग चल रही है. शादी के बाद सुहागरात से ठीक पहले दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. दूल्हे को जब इस बात का पता चला, वो सदमे में आ गया. घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की है.

बभनी थाना क्षेत्र में 27 मई को एक युवती की शादी हुई. शादी हुए कुछ घंटे ही बीते थे कि दुल्हन ने ऐसा कांड कर डाला, जिससे ससुराल वाले सन्न रह गए. दुल्हन ने सुहागरात से ठीक पहले अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया. कमरे में जैसे ही दूल्हा आया तो दुल्हन बोली- मैं अभी आती हूं. कुछ काम याद आ गया. दूल्हा बेचारा कमरे में उसका इंतजार करता रहा और दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई.

दूल्हा और उसके घर वालों को जब इस बात का पता चला तो वो सन्न रह गए. उन्होंने लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी दी. इसे लेकर खूब हंगामा बरपा. दुल्हन और उसके प्रेमी को भी इसकी जानकारी मिली. तब बॉयफ्रेंड ने खुद ही दुल्हन को वापस मायके भेज दिया. लेकिन यहां आकर दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की ही जिद करने लगी. परिजन उसे समझाने की कोशिश करते रहे. लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला पंचायत में पहुंच गया.

तीन गांवों की पंचायत ने सुनाया फरमान

शुक्रवार को तीन गांवों के प्रधान, ग्रामीण, ससुराल और मायके पक्ष के लोग पंचायत के लिए जुटे. इसमें प्रस्ताव रखा गया कि प्रेमी शादी में हुए करीब तीन लाख रुपए खर्च की भरपाई करे और लड़की को अपने साथ ले जाए. यह भी तय हुआ कि लड़की पक्ष से जो सामान वर पक्ष को मिला है, वह प्रेमी को दे दिया जाएगा.

प्रेमी पक्ष ने खर्च लौटाने से किया इनकार

हालांकि, प्रेमी और उसके परिजनों ने इतना खर्च चुकाने में असमर्थता जताई. उनका कहना था कि इतनी बड़ी रकम तत्काल देना संभव नहीं. वहीं, पंचों का कहना था कि फैसला तुरंत मानना होगा. जब सहमति नहीं बनी, तो वर पक्ष ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही. शनिवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.