Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

सुसाइड… RCB और PBKS के मैच में सुनील गावस्कर को अपनी आंखों पर नहीं हुआ यकीन

6

आईपीएल 2025 का पहला क्वॉलिफायर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. ये मैच पंजाब के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि RCB ने उसकी बैटिंग लाइनअप को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया और महज 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ढेर कर दिया. इस दौरान मेजबान टीम की बैटिंग देखकर सुनील गावस्कर को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने इसे सुसाइड करार दिया और लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान पंजाब के अप्रोच को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई.

पंजाब की बैटिंग को लेकर क्या बोले गावस्कर?

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही अटैक करना शुरू कर दिया था. शुरुआती झटकों के बावजूद वो नहीं रुके और एक-एक करके RCB के गेंदबाजों को अपना विकेट देते चले गए. इससे पंजाब की टीम मैच में बुरी तरह पिछड़ गई. उसके अप्रोच को लेकर सुनील गावस्कर खुश नहीं दिखे. उन्होंने लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान कहा, “यह अविश्वसनीय है. यह सुसाइड करने जैसा है, है न?” गावस्कर ने ये बात मार्कस स्टोयनिस का विकेट गिरने के बाद कही थी. वो सुयश शर्मा के खिलाफ गलत स्लॉग स्वीप मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए थे. तब पंजाब की टीम 78 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी.

इससे पहले पंजाब के इस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक प्रियांश आर्या दूसरे ओवर में यश दयाल की गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश में आउट हो गए थे. उनके साथी प्रभसिमरन सिंह ने भी पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चार्ज करने की कोशिश की. वो क्रीज से निकलकर बड़ा शॉट लगाने गए तभी भुवनेश्वर ने लेंथ चेंज किया और प्रभसिमरन विकेटकीपर को कैच थमा बैठे

अगले ही ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने जोश हेजलवुड की गेंद पर स्लॉग शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. जॉश इंग्लिस भी हेजलवुड की उछालभरी गेंद को संभाल नहीं सके और पुल शॉट पर कैच थमा दिया. इस तरह पंजाब ने सिर्फ 38 रन पर 4 विकेट गंवा दिए. 50 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बावजूद किसी भी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की कोशिश नहीं की. नतीजा ये रहा कि पूरी टीम महज 101 रन पर ढेर हो गई.

पॉन्टिंग भी दिखे नाराज

पंजाब किंग्स की पारी 41 गेंदें रहते ही समाप्त हो गई. यह दर्शाता है कि टीम के बल्लेबाजों ने किस तरह की लापरवाही की. यहां तक ​​कि टीम के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग भी बल्लेबाजों के रवैये से बहुत खुश नहीं थे. कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद उन्हें उनके साथ गंभीर चर्चा करते देखा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.