Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुंबई के लालबागचा राजा को 2 दिनों में ही 1 करोड़ रुपए से अधिक का मिला दान

41

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा मंडल को गणेश चतुर्थी उत्सव के दो दिनों में ही 1 करोड़ रुपए से अधिक का दान मिला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गणेश उत्सव के दूसरे दिन लाल के राजा को 60 लाख से अधिक का दान मिला है। मंडल की ओर से जानकारी दी गई है कि गणेश उत्सव के दूसरे दिन 60,62,000 से अधिक का दान प्राप्त हुआ है। ऐसे में दो दिनों में अभी तक कुल 1,02,62,000 की राशि दान के रूप में प्राप्त हो चुकी है। भगवान गणपति की मूर्ति को दान के रूप में 183.480 ग्राम सोना और 622 ग्राम चांदी का चढ़ावा भी मिला है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन नकद में अधिक दान मिला है।

गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर साल्वी ने लालबाग समिति की गतिविधियों के प्रति समर्थन के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की सराहना की। उन्होंने बताया कि आज से लाल बाग के राजा का डायलिसिस सेंटर शुरू हो रहा है, इसमें 24 मशीन है, जो अनंत अंबानी ने दी थी। आपको बता दें कि लाल बाग के राजा का इतिहास काफी प्रसिद्ध है। साल 1934 में स्थापित स्थापित यह पूजा स्थल मुंबई के पुतलाबाई चॉल में स्थित है।

कांबली परिवार 8 दशक से कर पूजा

गौरतलब है कि लाल बाग के राजा भगवान गणेश की मूर्ति की देखभाल कांबली परिवार बीते दशकों से अधिक समय से कर रहा है। गणेश चतुर्थी पर्व इस साल 19 सितंबर को शुरू हुआ था। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों भक्त भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए मंडलों में एकत्रित होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.