Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Security Alert in Ranchi: बड़ी साजिश! रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसि... यात्री कृपया ध्यान दें! टाटी स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रे... झारखंड: पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश नाकाम, बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग को पीटने की कोशिश; पुलिस ने कि... हजारीबाग में चीख-पुकार! काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी और बिछा दी लाशें, 6 लोगों की हालत नाजुक; मंजर द... Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, 7 मार्च से रांची समेत इन जिलों में गरज के सा... खौफनाक मंजर! नशे में चूर ड्राइवर ने घर को बनाया कब्रिस्तान, स्कोर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने ... झारखंड की जनजातीय विरासत का होगा डिजिटलीकरण; BIT मेसरा में AI पर तीन दिवसीय नेशनल कार्यशाला शुरू झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्ता... दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े... जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या

अमरनाथ यात्रा को लेकर JK में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, दिए कई निर्देश

13

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं. यहां गृहमंत्री ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा समेत कई मामलों पर राजभवन जम्मू में हाई लेवल मीटिंग की है. गृहमंत्री ने कहा कि सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे.

गृहमंत्री शाह गुरुवार को शाम टाइट सिक्योरिटी के बीच जम्मू पहुंचे. रात करीब साढ़े आठ बजे गृह मंत्री की अध्यक्षता में राजभवन जम्मू में हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक शुरू हुई. इसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, आतंकरोधी अभियान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद की सुरक्षा स्थिति पर बातचीत हुई. इसके साथ ही गृहमंत्री ने सुरक्षा को लेकर कई निर्देश भी दिए हैं.

यात्रा की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कसर-गृहमंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए. यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

गृहमंत्री का साफ आदेश

भारत-पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आईं थीं. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया था. इसी के तहत इस बैठक में भी गृहमंत्री ने सेना को घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने का आदेश दिया है.

बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, बीएसएफ डीजी दलजीत चौधरी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !