Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

BSc की छात्रा, होने वाली थी शादी, बीच रास्ते में रोका और मार दी गोली… हत्यारों को खोज रहीं पुलिस की चार टीमें

44

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बेखौफ दबंगों ने बीच रास्ते में ही छात्रा को रोक लिया. पहले कुछ कहासुनी हुई फिर छात्रा को गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. जिस छात्रा की हत्या हुई है, उसकी हाल ही में शादी होने वाली थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. हत्या की वारदात से पूरे गांव में तनाव का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, हसवर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटा बैरागी की रहने वाली चांदनी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. बीती देर रात्रि वह घर से दूध लेकर जब वापस लौट रही थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. पहले इन तीनो में कुछ कहासुनी हुई, इसके बाद एक युवक ने चांदनी को गोली मार दी. गोली लगने से चांदनी वहीं गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी.

प्रेम प्रसंग में मारी गोली

चांदनी की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताया जा रहा है. छात्रा का रिश्ता तय हुआ था. उसकी कुछ दिनों में शादी होने वाली थी. गांव के ही दो युवकों ने चांदनी को गोली मारी दी. जिन युवकों पर गोली मारने का आरोप है, उनमें से एक का नाम संदीप यादव और दूसरे का नाम खुशीराम मौर्या बताया जा रहा है. हत्या के बाद से दोनों युवक फरार हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

चांदनी के हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी केशव कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए. एसपी ने लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली. एसपी ने बताया कि 20-22 वर्षीय छात्रा की गोली मार कर हत्या की गई है. हत्या में दो लोग शामिल हैं, जिसमे एक सजातीय है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.