Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

राजस्थान बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास

25

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. कुल 93.60% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं मैट्रिक में लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अधिक दर्ज किया गया है. 10वीं में कुल 94.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. वहीं लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार कुल5,75,554 लड़के और5,18,632 लड़कियां शामिल हुई थी. एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 1094186 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1071460 परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा. वहीं कुल 2,77,229 लड़कियां और2,69,141 लड़के फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं.

RBSE 10th Result 2025: इस बार पास प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी

इस साल कुल पास प्रतिशत में मामूली वृद्धि दर्ज की गई. 10वीं का पास प्रतिशत पिछले साल के 93.03 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 93.60 प्रतिशत हो गया है. 2023 में कुल पास प्रतिशत 90.49 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि 2022 में यह 82.89 प्रतिशत था. 2021 में 99.56 प्रतिशत, 2020 में 80.63 प्रतिशत और 2019 में 79.9 प्रतिशत पास दर्ज किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.