Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख...

लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद, दस दिनों के भीतर दूसरी बार वन कर्मियों पर किया पथराव

42
विदिशा। जिले के लटेरी वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे धरपकड़ के दौरान वन कर्मियों पर हमला करने से भी नहीं हिचकते। दो दिन पहले रविवार की रात को जब वन कर्मियों ने लकड़ी तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया और फरार हो गए। गनीमत रही कि इस पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। इसके पहले 22 दिसंबर को भी जंगल से कीमती सागौन की अवैध कटाई कर ले जा रहे तस्करों द्वारा वन कर्मियों पर पथराव करने की घटना सामने आई थी।

लटेरी दक्षिण वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सहरिया ने बताया कि रविवार की रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टोका और धीरगढ़ के जंगल में कुछ लोग सागौन की लकड़ी ले जा रहे है। इस पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने घेराबंदी कर लकड़ी तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने वनकर्मियों पर पथराव कर दिया। वन कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे वाहन और सागौन की लकड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गए। वन अधिकारी सहरिया ने बताया कि उन्होंने 50 नग अवैध सागौन की लकड़ी और दो मोटर साइकिल जब्त कर ली है।

इधर, डीएफओ ओमकार सिंह मरकाम ने बताया कि इसके पहले 22 दिसंबर को धीरगढ और आरी के जंगल में भी वन कर्मियों की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। तब भी वे पथराव कर भाग गए थे। जंगल से 24 नग अवैध सागौन और दो मोटर साइकिल बरामद की थी। मरकाम ने बताया कि लकड़ी टक्कर जंगल में गोफन से पथराव करते है, इसलिए वन कर्मियों को उन्हें पकड़ना मुश्किल होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.