Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कार का भारत में होगा दीदार, क्या 500km की देगी रेंज

54

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस रेस में लगभग कार कंपनियां अपना हाथ आजमा रही है. ऐसे में टोयोटा कैसे पीछे रह सकती है. कंपनी भी जल्द ही मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की एंट्री कराने की तैयारी में लगी है. पहली इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser EV भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है.

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार से पहली बार ब्रसेल्स में ग्लोबली पर्दा उठाया था. भारत में इसे Mobility Global Expo 2025 के दौरान पेश किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा Urban Cruiser EV इस साल के आखिर में भारत में एंट्री ले सकती है.

Toyota Urban Cruiser EV

टोयोटा Urban Cruiser EV एक फुल0-ृ-साइज इलेक्ट्रिक SUV है. इसमें स्पेस और रोड प्रेजेंस दोनों शानदार हैं. इसका लुक काफी क्लासी है. ये Yaris Cross और Maruti e-Vitara जैसी पॉपुलर SUV से बड़ी है. भारत में ही नहीं टोयोटा इस इलेक्ट्रिक SUV को वि के लिए भी तैयार कर रही है, यानी भारत से इसका एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है.

Toyota Urban Cruiser EV: पावरट्रेन और बैटरी

EV को कंपनी दो बैटरी ऑप्शन के साथ लाने वाली है. पहला ऑप्शन 49kWh और दूसरा 61kWh की बैटरी के साथ आ सकता है. कंपनी का दावा है कि 61kWh की बैटरी वाला वेरिएंट फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज दे सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये भारत की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल हो सकती है.

फीचर्स कैसे होंगे?

Toyota Urban Cruiser EV में प्रीमियम और मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है. इस कार के अंदर बैठने पर लग्जरी एक्सपीरियंस दे सकता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा सिस्टम लगा हुआ है. ड्राइवर की मदद के लिए पावर्ड ड्राइवर सीट लगी है. सेफ्टी और कंफर्ट पर फोकस करते हुए कंपनी ने इसमें ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी देखने को मिल सकते हैं.

इसके अलावा एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 10.1 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.