Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

पंजाब में लाल लकीर के अंदर आने वाले लोगों के लिए आई राहतभरी खबर

30

चंडीगढ़:  कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुनियां और लालजीत सिंह भुल्लर ने जिला तरनतारन से ‘मेरा घर, मेरा मान’ योजना की शुरुआत की और लाल लकीर के अंदर आने वाली जमीन/जायदाद के मालिकाना हक देने के तहत हल्का तरनतारन के 11 गांवों के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटे।

इस मौके पर मुंडियां ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि तरनतारन से शुरू हुई यह मुहिम पूरे पंजाब में नई क्रांति लेकर आएगी और इससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी। यह योजना पूरे राज्य में मिशन मोड में लागू की जा रही है और दिसंबर 2026 तक पंजाबभर में लागू कर दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य लाल लकीर में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन के मालिकाना हक देना है।

मुंडियां ने कहा कि यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी जमीन पर आपके मालिकाना हक का स्पष्ट, डिजिटल और सरकारी रिकॉर्ड होगा। अब किसी को यह नहीं कहना पड़ेगा कि आपके पास जमीन का सबूत नहीं है। यह प्रॉपर्टी कार्ड बैंक में आपकी जमीन की गारंटी के दस्तावेज़ के रूप में काम करेगा और आप आसानी से लोन आदि प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर हल्का इंचार्ज तरनतारन हरमीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राजदीप सिंह बराड़, एस.डी.एम. तरनतारन गुरमीत सिंह और जिला माल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ढिल्लों के अलावा अन्य अधिकारी और विभिन्न गांवों से आए लाभार्थी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.