कैंसर से पीड़ित टाटा स्टील कंपनी के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिससे, सनसनी मच गई. मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला का है. कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी डॉली देवी और अपनी दो बेटियों के साथ अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली.
कृष्ण कुमार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर में रहते थे. घटना का पता तब चला जब काफी देर तक कृष्ण कुमार के परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर ही नहीं निकला. आशंका होने पर आस पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना आदित्यपुर थाना की पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हक्का-बक्का रह गए. चारों के शव फंदे से लटके मिले.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.