Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

बाज नहीं आ रहे पंजाबी! डंकी रूट से जा रहे 5 युवकों को कोलंबिया में बनाया बंधक, फिर जो हुआ…

33

पंजाब के युवाओं में विदेश जाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। सख्त एक्शन के बाद भी पंजाब के युवक बाज नहीं आ रहे हैं। पंजाबी बार-बार खतरों के रास्ते पर चल रहे हैं। युवक डंकी रूट से विदेशों में जा रहे हैं। इसी बीच 5 पंजाबी युवक डंकी रूट से अमेरिका जा रहे बीच रास्ते ही दबोच लिए गए। आपको बता दें कि, डंकी रूट से अमेरिका जाते समय 5 युवकों को कोलंबिया कैपुरगाना में बंदी बना लिया गया था। बताया जा रहा है कि, कोलंबिया कैपुरगाना शहर में एक स्थानीय गिरोह ने युवकों को बंधी बना लिया था। इनकी पहचान लवदीप सिंह निवासी अमृतसर, गुरप्रीत सिंह निवासी जालंधर, करणदीप सिंह निवासी अमृतसर, गुरनाम सिंह निवासी जालंधर और रमनदीप सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

5 युवकों की वीडियो सामने आने पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कोलंबिया से सम्पर्क किया, जिसके बाद पांचों युवकों का फैसला लिया गया। लेकिन युवक कहां मानने वाले, जब पांचों को कोलंबिया से वापस लाया जा रहा था तो उसमें से 3 फिर USA की तरफ भाग गए। ये पांचों डंकी रूट से USA जा रहे थे।

इस तरहे से पांचों का डंरी रूट जाने और फिर कोलंबिया में पकड़े जाना और फिर सरकार द्वारा छुड़वाना लेकिन दोबारा फिर 3 युवकों द्वारा USA भागना बेहद ही शर्मनाक कारनामा है। इस को लेकर मंत्री धालीवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमें बार-बार शर्मिंदा न करें। पंजाब युवक कृपया डंकी रूट से विदेशों में न जाए। हमें विदेशी सरकार के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। मंत्री ने युवाओं के माता-पिता से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समझाए कि डंकी रूट से विदेश न जाएं और सरकार को शर्मिंदा न  करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.