Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पांच शुभ योग में मनाई जाएगी हरियाली व सोमवती अमावस्या

51

ग्वालियर: पांच शुभ संयोग में सावन का दूसरा सोमवार, 17 जुलाई अमावस्या तिथि को है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्था व भी कहा जायेगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी है। और 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास की भी शुरुआत हो रही है। यह दिन पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए होगा। पितरों के लिए पिंडदान, तर्पण, पीपल सहित अन्य पौधों का रोपण करने से सुख-समृद्धिि बढ़ेगी।हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग भी घटित हो रहा है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त पिंड दान एवं दान पुण्य किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद किया जाता है। साथ ही हरियाली अमावस्या का पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व का भी पर्व होता है। मान्यता है। हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं। इस दिन किसान अपने खेती में उपयोग करने वाले उपकरणों की पूजा कर ईश्वर से अच्छी फसल की कामना करते हैं।

ज्योतिषाचार्य डा सतीश सोनी के अनुसार शिव और पितरों को प्रसन्न करने के लिए सावन माह का दूसरा सोमवार सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या के साथ द्वितीय मंगला गौरी व्रत के साथ सूर्य की कर्क संक्रांति में मनाया जाएगा। इस दिन हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या के संयोग से पुष्कर नामक योग बन रहा है। सूर्य देव इस दिन मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिसे कर्क संक्रांति कहा जाएगा। ऐसे शुभ संयोग में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना श्रेष्ठ कारी रहेगा। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 16 जुलाई की रात को 10:08 से प्रारंभ होकर 18 जुलाई कि सुबह तक रहेगा। इस दिन रुद्राभिषेक तथा वृक्षारोपण एवं पितरों का तर्पण करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:34 से 7:17 तक तथा 9:01 से 10:44 तक वही अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 तक रहेगा। इस अवसर पर शहर में अनेक संगठन बड़ी संख्या में पौधारोपण कर भगवान भोलेनाथ की भक्ति करेंगे। इसके साथ ही 18 जुलाई से पुष्य नक्षत्र में अधिक मास पुरुषोत्तम मास का श्रेष्ठ समय प्रारंभ होगा।

क्या करें

सोमवती हरियाली अमावस्या पर पंचवली निकालें यह सब कुत्ते, गाय, कौवा, चींटी, मछलियों को भोजन हैं। पीपल के पेड़ की पूजा करें, भोलेनाथ की प्रसन्नता के लिए रुद्राक्ष अभिषेक करें, पित्र शांति के लिए पित्र सूक्त का पाठ करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.