Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क...

पंजाब में भयानक सड़क हादसा, बुझ गए दो घरों के चिराग

7

धूरी: गत रात्रि धूरी-संगरूर रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के दो नौजवानों की मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब सवा 12 बजे नौजवान आकाश कुमार (23) पुत्र नरेश कुमार तथा गुरविंदर सिंह उर्फ काला (18) निवासी धर्मपुरा मोहल्ला, धूरी अपनी पिकअप गाड़ी में हरियाणा से माल अनलोड करके वापस धूरी लौट रहे थे। जब वे धूरी बाईपास के समीप पहुंचे, तो उनकी पिकअप गाड़ी की सड़क किनारे खड़े एक ट्राले के साथ टक्कर हो गई।

इस हादसे में दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा लोगों की मदद से दोनों युवकों को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जांच कर रहे ए.एस.आई दर्शन सिंह ने बताया कि पिकअप चालक आकाश कुमार के पिता नरेश कुमार के बयान के आधार पर नामालूम ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा ट्राले व उसके चालक की तलाश की जा रही है। वर्णनीय है कि आकाश दो बहनों का इकलौता भाई था, जबकि गुरविंदर भी एक बहन का इकलौता भाई था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.