Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

‘सरकारी जॉब करो, तब करूंगी शादी’… गर्लफ्रेंड ने रख दी ऐसी शर्त, बॉयफ्रेंड ने कहा- फिर तो तुम्हें मरना होगा

35

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्रेमी ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने शव को एक बैग में भरकर उसे रामगंगा नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में पर्दाफाश करते हुए 12 दिनों बाद आरोपी प्रेमी और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद ही मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के दीत्तनपुर गांव में रहने वाले देव ने 16 मई को अपनी बेटी रुचिका (25) के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो कि एक ब्यूटीशियन थी. उन्होंने बताया था कि 10 मई को रुचिका घर से ब्यूटी पार्लर के लिए गई थी. तभी से वापस नही आई. उसे शिवम नाम का लड़का बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है. धामपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी.

बैग में बंद मिली युवती की लाश

इसी बीच 18 और 19 मई की रात को रामगंगा फीडर चैनल नहर पर बैग में बंद एक युवती की लाश बरामद हुई, जिसकी शिनाख्त से पता चला कि यह लाश रूचिका की है. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि छह से सात दिन पहले मौत हुई है. इसी शक के आधार पर धामपुर पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले कर कड़ाई से पूछताछ की तो शिवम ने बताया कि वह और रुचिका 2016 से एक दूसरे से प्यार करते थे, रोजाना एक दो-घंटे साथ रहते थे.

सरकारी नौकरी के बाद शादी पर अड़ी थी मृतका

दोनों की फोन पर भी लंबी बातें होती थी. वह रुचिका से शादी करने को कहता तो रूचिका कहती थी कि पहले सरकारी नौकरी पा लो तभी शादी करके सुख से रहेंगे. दिनांक दस मई को वह रूचिका को धामपुर से बाइक पर बिठा कर अपने घर ले गया, जहां दोनों में शादी को लेकर बहस हो गई. रुचिका ने फिर कहा कि तुम्हारी सरकारी नौकरी लगने के बाद ही मैं शादी करूंगी. इसके बाद मेरे मम्मी पापा ने भी उसे शादी के लिये मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.

दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या

उसने साफ मना कर दिया और घर से जाने को कहने लगी. जिससे मैंने आवेश में आ कर उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मार डाला. मेरे मम्मी पापा ने एक बैग में उसकी लाश को बंद कर दिया और फिर रात को रामगंगा फीडर चैनल में बैग को फेक आए थे. पुलिस ने रूचिका की चप्पल भी शिवम के घर से बरामद की है. साथ ही जिस बाइक की मदद से उसके शव को ठिकाने लगाया गया वह भी बरामद कर ली है.

सालों से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग

बिजनौर के एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच काफी सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 10 मई को रूचिका शिवम के साथ उसके घर आई और रात को उसके घर पर ही रुकी. शिवम और उसके मां बाप ने शादी के लिए काफी मान मनौव्वल किया, लेकिन रूचिका के शिवम की सरकारी नौकरी न लगने तक शादी से इंकार करने पर 11 मई को शिवम और उसकी मां सुनेश पिता ऋषिपाल ने उसकी हत्या कर शव बैग में भर रामगंगा में फेंक दिया. तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, तीनों को जेल भेजा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.