Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

सोया तेल में 15 रुपये का उछाल विदेशी बाजार की तेजी का प्रभाव

62

इंदौर। रूस-यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक खाद्य तेल बाजार में तेजी का माहौल बन रहा है। अर्जेंटीना सोया तेल के भाव बढ़ने से भी भारतीय बाजारों में सोया तेल के लैंडिंग कास्ट करीब तीन रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। इस वजह से भारतीय बाजारों में सोया तेल में नीचे दामों पर लेवाली का दबाव एकाएक बढ़ गया है। वहीं घटे भाव पर कमजोर बिकवाली से सोयाबीन तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

शुक्रवार को इंदौर सोया तेल 15 रुपये बढ़कर 955-960 रुपये और पाम तेल 943-948 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गए। इधर, उत्पादक राज्यों में बारिश होने से सोयाबीन की बोवनी की रफ़्तार बढ़ी है। वहीं फसल की स्थिति फिलहाल अच्छी बताई जा रही है, लेकिन किसान बोवनी में व्यस्त होने की वजह से सोयाबीन की आवक मंडियों में लगातार कमजोर पड़ी है। इससे प्लांट खरीदी सोयाबीन के दाम भी मजबूत बोले जा रहे हैं। मौजूदा भाव पर सोयाबीन में जोखिम कम होने से कई बड़े स्टॉकिस्टों की पकड़ मजबूती बनी हुई है।

इधर, रशिया व यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण भविष्य में सूरजमुखी तेल आयात में गिरावट आ सकती है। ऐसे में अन्य तेल जैसे कि सोया तेल, पाम तेल पर भी दबाव बढ़ सकता है। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 4900-4925, एवरेज 4700-4900, सरसों निमाड़ी 6200-6300, राइडा 4700-4900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1900, मुंबई मूंगफली तेल 1800, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 955-960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 900-905, इंदौर पाम 943-948, मुंबई सोया रिफाइंड 955, मुंबई पाम तेल 880, राजकोट तेलिया 2990, गुजरात लूज 1900, कपास्या तेल इंदौर 925 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अवी एग्रो 4925, अंबिका जावरा 5000, लक्ष्मी 4900, प्रकाश 5020, खंडवा 5000, रुचि 4950, एमएस साल्वेक्स 5025, रामा 4950, अंबिका कालापीपल 4950, केएन एग्री 5025, बैतूल 5000-5050, धीरेंद्र सोया 5030, धानुका 5050, प्रेस्टीज 5025, एमएस पचोर 5000, सूर्या 5025, मित्तल 5025-5125, नीमच प्रोटीन 5050 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.