Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

प्रीतमलाल दुआ सभागृह में गूजेंगे मुकेश के गीत एमजी रोड पर लगेगी चित्रकला प्रदर्शनी

58

 इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 22 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। इसमें चित्रकला प्रदर्शनी और सुरमयी शाम मधुर मुकेश संध्या का आयोजन होगा। साथ ही पुरुषोत्तम मास के अनुष्ठान होंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव और रामायण पाठ के साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे। अग्रवाल समाज की बैठक भी होगी।

– अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वावधान में 27वां ध्यान साधना शिविर नाथ मंदिर रोड स्थित पंजाब अरोड़वंशीय समाज भवन पर आयोजित किया जाएगा। इसमें राम जन्मभूमि मंदिर न्यास अयोध्या के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि महाराज सान्निध्य प्रदान करेंगे। शिविर में सुबह 8 से 9 बजे तक ध्यान एवं शाम 7 से 9 बजे तक प्रवचन होंगे।

– आचार्य विहर्ष सागर महाराज की चातुर्मासिक प्रवचनमाला सुबह 8.30 बजे मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होगी। इसमें जैन समाज में संत और शिष्य के संबंध पर संबोधित करेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– अ.भा. अग्रवाल महासभा की बैठक सुबह 11 बजे नाथ मंदिर रोड स्थित पंजाब अरोड़वंशीय समाज भवन पर होगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी बालकृष्ण छाबछरिया, डा. रमेश मंगल एवं अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो हरिकोटा में आयोजित यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका) में भागीदारी करने वाले तन्मय गोयल का भी सम्मान किया जाएगा।

– कला के विभिन्न रंग आप चित्रों में देखना चाहते हैं तो चित्रकला प्रदर्शन कला के रंग आपको यह अवसर दे रहा है। क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रदर्शनी 22-23 जुलाई को सुबह 11.30 से शाम 7 बजे तक कैनरा आर्ट गैलेरी एमजी रोड पर आयोजित की जाएगी।

– पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

– भारतीय दर्शन में अगर आपकी रुचि है तो यह आयोजन आपके लिए मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज का पौराणिक आपके लिए खास है। इसमें युवा चित्रकार रोहित जोशी की भारतीय दर्शन पर रची कृतियों की प्रदर्शनी शाम 5.30 बजे से प्रिंसेस बिजनेस स्काई पार्क में लगेगी।

– आप यदि गायक मुकेश के गीतों को सुनना पसंद करते हैं तो यह आयोजन आपके लिए है। मधुरांजलि ग्रुप द्वारा उनकी 100वें जन्म दिवस के अवसर पर मधुर मुकेश संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शाम 6.30 बजे से होगी।

– नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे। श्रावण के आखिरी सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.