Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

बड़ी वारदात से दहला पंजाब, ताबड़तोड़ गोलियां मार कर युवक की हत्या

32

बटाला: बटाला के डेरा बाबा नानक रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान को ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

उधर दूसरी तरफ मृतक नौजवान के परिजनों द्वारा मृतक नौजवान का शव डेरा बाबा नानक रोड पर रखकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मृतक जसजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मान नगर बटाला की पत्नी चरणजीत कौर और भाई लाडी ने बताया कि जसजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर तारागढ़ किसी काम हेतु गया था और शाम करीब 6 बजे वह डेरा बाबा नानक रोड समीप खोखर पैलेस में कार खड़ी करके जब अपने घर जा रहे थे तो पीछे से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 4 अज्ञात व्यक्तियों ने जसजीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन द्वारा गोली चलाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह जसजीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी सिटी संजीव कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा घटन का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी संजीव कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि डेरा बाबा नानक रोड पर 2 मोटरसाइकिल सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान को गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को आश्वासन दिलाया गया है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और गोली चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद परिवारिक सदस्यों द्वारा मृतक जसजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यहां यह भी बताना बनता है कि इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैरी चठा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.