Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

Diljit Dosanjh ने एक बार फिर पंजाबियों के लिए दिखाई दरियादिली, हर तरफ हो रहे चर्चे

40

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाते हुए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि दिलजीत ने फाज़िल्का जिले के एक बाढ़ प्रभावित परिवार की विशेष मदद की है। उन्होंने इस परिवार के बच्चों को रोज़गार कमाने में मदद के लिए एक ट्रैक्टर तोहफे में दिया है।

KBC शो से जुड़ा मामला
यह वही परिवार है, जिसे लोग मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में देख चुके हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ खुद KBC में पहुंचे थे और वहां जीती गई राशि पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए दान की थी। अब उसी शो में मौजूद एक परिवार की निजी तौर पर मदद उन्होंने की है। बताया जा रहा है कि  फाज़िल्का के सीमा क्षेत्र स्थित गांव ‘रेतेवाली भैणी’ का है, जिस पर भारी संकट आ गया था।

परिवार में अब सिर्फ चार बच्चे ही बचे हैं। इनके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। वहीं परिवार की सबसे बड़ी बेटी कंचन ने KBC शो में अमिताभ बच्चन के सामने अपनी पूरी दर्दभरी कहानी सुनाई थी। बच्चों की इस हालत को देखकर दिलजीत दोसांझ भावुक हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.