Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली में गर्मी का सितम, UP-बिहार से लेकर हरियाणा पंजाब तक बारिश; जानें इन 10 राज्यों का मौसम

24

दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिनों से गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया. सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि हवाओं का रूख बदलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. आज यहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. उधर, हरियाणा-पंजाब, यूपी-बिहार, एमपी-राजस्थान, झारखंड और गुजरात के अलावा आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मई महीने में सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा. दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. हालांकि मंगलवार की सुबह से ही पूर्वी हवाएं चलनी शुरू हुई है. इससे वातावरण में नमी आई है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन उमस बढ़ गया है. तापमान में भी हल्की गिरावट हुई है. मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

दिल्ली में चल सकती है धूल भरी आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को धूल भरी आंधी चल सकती है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. जारी बुलेटिन के मुताबिक तापमान और नमी के मेल की वजह से इस हफ्ते समय समय पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग ने संभावना जताई जा रही है कि इस हफ्ते ज्यादातर शाम के वक्त मौसम खराब होगा. उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में भी आंधी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसी प्रकार आंतरिक तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं.

जम्मू और राजस्थान में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज राजस्थान और जम्मू डिवीजन में लू चलने की संभावना जताई है. इस संबंध में अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने से भरसक परहेज करने की सलाह दी है. इसी प्रकार आज मध्य प्रदेश के भी बड़े हिस्से में तेज गर्मी पड़ने और कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.