Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीजा भी गायब, साली भी नहीं मिल रही…एक महीने से ढूंढ-ढूंढ कर घरवाले बेहाल; पुलिस से लगाई गुहार

30

साहब मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए, बड़ी बदनामी हो रही है… एक युवक पुलिस से बार-बार यही गुहार लगा रहा था. उसने बताया कि मेरी पत्नी को मेरा जीजा ही लेकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने युवक को आश्वासन दिया है कि जल्द ही पत्नी को ढूंढ लिया जाएगा. ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है.

अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी जोया कस्बे के एक युवती से हुई. शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अच्छे से रह रहे थे. दोनों को दो बेटियां भी हुईं. इसी दौरान युवक अपने ससुराल भी आता-जाता रहता था. ससुराल में युवक और साली में काफी मजाक होता था. फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं. युवक का साली से इश्क हो गया.

11 महीने पहले हुई थी साली की शादी

इसी बीच, साली की शादी घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दी. 11 महीने पहले साली शादी करके ससुराल में रहने लगी. लेकिन जीजा और साली फोन पर बातें करते रहते थे. इसी बीच, मार्च में जीजा अपनी शादीशुदा साली को लेकर फरार हो गया. पति ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है. फरार युवती के पिता ने भी पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है.

दोनों के ही घरवाले मायूस

इस घटना से दोनों के ही घरवालों में मायूसी छाई हुई है. गांववालों को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों शादीशुदा होते हुए भी ऐसा करेंगे. युवक दो बेटियों का पिता है, फिर भी उसने ऐसी हरकत की. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी बार-बार यही कह रही है कि उसके पति और बहन दोनों ने ही उसके साथ विश्वासघात किया. जिस बहन को उसने इतना प्यार किया, उसकी गंदी नजर उसके पति पर थी. अब वह किसके सहारे अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण करेगी. चूंकि ये घटना मार्च की ही है और अबतक दोनों का कोई पता नहीं चला है, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दोनों के ही घरवाले परेशान हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.