Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र... Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी

लुधियाना में चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे कई दुकानदार, नोटिस जारी

8

लुधियाना : शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा मुहिम के तहत पहले चरण में शहर की 8 प्रमुख सड़कों का चयन कर दुकानदारों को जागरूक किया गया था कि वह अपना सामान दुकानों के बाहर न सजाएं। इसके साथ ही बोर्ड, होर्डिंग और वाहन इत्यादि भी न खड़े करें। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का असर कई क्षेत्रों में देखने को मिला था। लेकिन बावजूद इसके कई दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे।

इसके बाद आज ट्रैफिक अधिकारियों ने ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। इन दुकानदारों को 3 नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर इसके बाद भी ऐसे दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर से सामान न हटाया तो उनके खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की जा सकती है। ट्रैफिक विभाग के विभिन्न जोन इंचार्जों ने अपने-अपने क्षेत्र में चुनी गई 8 सड़कों पर जाकर दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।

आदेशों की पालना करें दुकानदार : ए.सी.पी. बांसल

ए.सी.पी. ट्रैफिक जतिन बांसल का कहना है कि शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्त करवाने के लिए दुकानदार सीनियर अधिकारियों के आदेशों की पालना जरूर करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद किसी दुकानदार का कारोबार खराब करना नहीं है। लेकिन दुकानदार भाई अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सड़क से पीछे ही अपना सामान दुकान के अंदर रखें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु ढंग से चलती रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.