Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Parakram Yog: 9 दिसंबर से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों का भाग्य, ज्येष्ठा नक्षत्र में दो ग्रहों का गोचर देगा लाभ

45

इंदौर। Parakram Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 3 दिसंबर (रविवार) को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल देव 9 दिसंबर को इसी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। दोनों ग्रहों की ज्येष्ठा नक्षत्र में युति होगी। जिससे पराक्रम योग का निर्माण होगा। कुछ राशियों के जीवन पर सूर्य और मंगल का प्रभाव दिखाई देगा। दोनों ग्रह वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। पराक्रम योग से साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं पराक्रम योग किन राशियों को लाभ देगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों के लिए पराक्रम राजयोग शुभ साबित होगा। इस दौरान समाज में मान-सम्मान बढ़ने की प्रबल योग है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर चमकाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश में जाने के इच्छुक जातकों का सपना भी पूरा हो सकता है। फ्रेशर्स को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जमीन की खरीद में फायदा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए पराक्रम योग शुभ साबित हो सकता है। यह योग बनने से सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक झगड़ों से राहत मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है। पराक्रम योग अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रह है। लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अधिक नजदीकियां आएंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.