Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

क्या खरमास में कर सकते हैं तुलसी की पूजा, पढ़ें क्या पड़ेगा प्रभाव

833

इंदौर। हिन्दू धर्म में तुलसी को देवी मानकर पूजा जाता है। तुलसी की हर सनातन धर्म के मानने वाले घर में पूजा करते हैं। उनका मानना कि ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है। शास्त्रों में तुलसी पूजा के लिए नियम बताए गए हैं। उन नियमों को ध्यान में रखकर ही तुलसी की पूजा करनी चाहिए।

तुलसी पूजा के बारे में कहा जाता है कि खरमास के समय तुलसी की पूजा नहीं की जाती है। खरमास में शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है, इसलिए पूजा पाठ भी नहीं की जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि तुलसी पूजा खरमास में करनी ही चाहिए।

खरमास में तुलसी पूजा करें या नहीं?

खरमास में शुभ कार्यों को नहीं करते हैं, लेकिन पूजा पाठ इन दिनों में जरूर करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खरमास में ग्रह का प्रभाव नकारात्मक होता है। यह नकारात्मक प्रभाव आप पर गलत असर डाल सकता है, ऐसे में पूजा जरूर करना चाहिए।

तुलसी पूजा को खरमास में करने से घर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। खरमास में नकारात्मक प्रभाव घर पर पड़ते हैं। ऐसे में इनसे बचने का तुलसी पूजा सबसे आसान तरीका है।

तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु आशीर्वाद देते हैं। आप तुलसी पूजा करेंगे तो ग्रहों का दुष्प्रभाव कम होगा। खरमास में तुलसी पूजा करेंगे तो धन की वर्षा होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.