Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मां नर्मदा जयंती की धूम, 108 दीपक जलाकर हुई महाआरती श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

58

खंडवा: मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मां नर्मदा की जयंती पर आज मोरटक्का नर्मदा तट मात श्री नर्मदे हर के जयघोष से गूंज उठा। हजारों की संख्या में मां नर्मदा के भक्तों का सैलाब नर्मदा तट पर उमड़ा। स्नान ध्यान और विशेष पूजन–अर्चन के लिए आये भक्तों की संख्या से नर्मदा तट पट गया। मां मेकल सेवा संस्था द्वारा यहां पर सात दिवसीय आयोजन के रूप में नर्मदा जयंती मनाई जाती है। जिसमें सात दिन तक सुबह प्रतिदिन मां नर्मदा का विशेष पूजन–अर्चन, कन्या भोजन एवम शाम को तट पर बनाये भव्य व आकर्षक मंच से संगीतमय आरती व भजन प्रस्तुत किए जाते हैं। जिसमें प्रतिदिन हजारों भक्त आरती व भजनों का आनन्द लेते हैं।

आज आयोजन के अंतिम दिवस पर मां नर्मदा के जन्म समय दोपहर 12 बजे निमाड़–मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों से आये हज़ारो भक्तों की भीड़ नर्मदा तट पर नजर आई। मां मेकल सेवा संस्था सहित भक्तों ने प्रातः काल में सैकड़ों लीटर दूध से मां रेवा का दुग्धाभिषेक किया। दोपहर 12 बजे जैसे ही नर्मदा माई की महाआरती शुरू हुई तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। महाआरती के दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा मंच व श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। श्रीश्री 1008 छोटे सरकार द्वारा प्रति वर्ष यह व्यवस्था की जाती है। इस दौरान नर्मदा तट पर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। जगह–जगह पर हजारों भक्तों के लिए भंडारों व प्रसादी वितरित कराई जा रही है।

नर्मदा तट के आसपास के आश्रमो में भी नर्मदा जयंती पर विभिन्न धार्मिक आयोजन व भंडारा प्रसादी का आयोजन चल रहा है। इंदौर–खंडवा रोड पर हजारों भक्तों के वाहनों की व्यवस्था को बनाये रखने के सम्पूर्ण रोड पर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो। घाट पर भी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात है, साथ ही तट पर सीसीटीवी एवं ड्रोन कमरे के माध्यम से नज़र रखी जा रही है। नर्मदा जी के पूरे तटीय क्षेत्र में  मां नर्मदा के भक्त भक्ति में लीन नजर आ रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.