Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हजारीबाग में जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर ही धान रोपकर जताया विरोध कोडरमा में बड़ी वारदात टली: इंदरवा-झरनाकुंड में बिहार के सीवान गैंग से मुठभेड़, 3 पिस्टल और 15 कारतू... राष्ट्रीय खेल दिवस पर हजारीबाग में लगेगा खेल महाकुंभ, 7 जिलों के 1288 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा झारखंड मंत्रालय में JSSC CGL कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक, मुख्य गेट पर बिना आईडी एंट्री बैन बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, जुटेंगे 900 खि... रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी और थमी शहर की रफ्तार JSSC CGL परीक्षा परिणाम रद्द होने पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने CM को घेरा पलामू में अवैध संबंध में खौफनाक डबल मर्डर: पहले प्रेमी की हत्या, फिर बदले में चाचा को उतारा मौत के घ... जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाएं रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे 2 जंगली हाथी: वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर 2 घंटे में किया सु...

सीएम हाउस के बाहर दिनदहाड़े चोरी, कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रुपये उड़ा ले भागे अपराधी

27

Ranchi: झारखंड में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आए दिन यहां अपराधी लूट, चोरी की घटना को अंजाम देते रहते हैं। अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि उन्होंने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास भी लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के मुताबिक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास राम मंदिर के पास 2 अपराधियों ने कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रुपये चोरी कर लिए। कार के मालिक उमेश पांडे ने पुलिस पर घटना की शिकायत दर्ज कराई। उमेश पांडे ने पुलिस को बताया कि वह रांची में गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सरोजनी अपार्टमेंट में रहता है। उमेश पांडे ने बैंक से पैसा निकाला और कांके रोड पहुंचे। राम मंदिर के पास गाड़ी से उतर कर उमेश पांडे सड़क की दूसरी ओर कुछ सामान लेने चले गए। रुपये से भरा बैग गाड़ी में ही था। इसी बीच बाइक पर 2 अपराधी पहुंचे और शीशा तोड़कर बैग निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। पुलिस का कहना है कि उमेश पांडे की कार में ड्राइवर बैठा हुआ था, लेकिन दोनों अपराधियों ने काफी कम समय में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। ड्राइवर जब तक कुछ कर पाता दोनों अपराधी काफी दूर निकल गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.