Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105...

इन बॉलीवुड फिल्मों से कम है Chandrayaan-3 का बजट देखिए लिस्ट जानिए हिट रहीं या फ्लॉप

40

 भारत ने आखिरकार चांद पर कदम रख ही दिया है। हर भारतीय के लिए यह पल काफी गौरवान्वित करने वाला है। चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए देशभर ने प्रार्थना की थी। चंद्रयान मिशन महज 615 करोड़ की लागत में बना है। यूएस डॉलर के हिसाब से यह 75 करोड़ डॉलर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रिलीज हो चुकी है, जिन पर इस मिशन से भी ज्यादा की लागत लगी है। हाल ही में रिलीज हुई बार्बी, ओपेनहाइमर और आदिपुरुष से भी कम बजट में चंद्रयान को बनाया गया है।

700 करोड़ के बजट में बनी फिल्में

भारत के वैज्ञानिकों ने कम बजट में ही सफलता हासिल कर ली है। इतना ही नहीं इन फिल्मों में से आदिपुरुष फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। आदिपुरुष फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये रहा है। दुनियाभर की बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही दो हॉलीवुड फिल्म ग्रेटा गेरविग की बार्बी 145 मिलियन डॉलर यानी करीब 1196 करोड़ और क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर के बजट 100 करोड़ डॉलर यानी 825 करोड़ रुपये से भी कम में चंद्रयान 3 मिशन सक्सेस हुआ है।

कम बजट में सफल हुआ चंद्रयान 3

साल 2015 में बनी फिल्म मैट डेमन स्टारर द मार्शियन 106 करोड़ डॉलर यानी 875 करोड़ रुपये में बनाई गई थी। चंद्रयान 3 किसी भी बोइंग विमान की औसत लिस्टेड प्राइस से सस्ता है। इसके लिए एअर इंडिया ने हाल ही में ऑर्डर दिया है। बता दें कि मैक्स की कीमत करीब 128.25 करोड़ डॉलर यानी 1056 करोड़ रुपये प्रत्येक, 787-9 की कीमत 292.50 मिलियन डॉलर यानी करीब 2410 करोड़ रुपये और 777.9 की कीमत 442.20 मिलियन डॉलर यानी करीब 3648 करोड़ रुपये शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.