Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

ग्वालियर में ईंट के पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

39

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मुख्य चौराहे पर तनाव की स्थिति बन गई। देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने शहर में चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की समझाइश पर जाम खोला गया।

एक्सट्रा ईंट की रकम लेनदेन पर हुआ था विवाद 

असल में ग्वालियर के खेरिया पदम गांव का रहने वाला छत्रपाल सिंह लोधी ईंट भट्टा का संचालक था। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह शहर के आदित्यपुरम इलाके में एक निजी स्कूल पर ईंट की सप्लाई करने गया था। ट्रैक्टर में 100 ईंट ज़्यादा लोड थी जब ईंट भट्टा मालिक छत्रपाल ने स्कूल संचालक बृजेंद्र तोमर से इन ज़्यादा ईंट का भुगतान करने को कहा तो दोनों में पैसे के लेनदेन पर मुँहवाद हो गया और इसी गर्मागर्मी में स्कूल संचालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक को गोलियों से भून दिया और फरार हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

इस घटना के बाद गोली से घायल छत्रपाल के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से ना सिर्फ मृतक के परिजन बल्कि पूरा गांव आक्रोशित हो उठा और सैकड़ों लोगों ने ग्वालियर के मुख्य चौराहा गोले के मंदिर पर पहुँच कर चक्काजाम कर दिया. कुछ राहगीर जो निकलने की कोशिश कर रहे थे कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी. हालांकि इस बीच पुलिस मौके पर पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए गुस्साई भीड़ और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान पूरे इलाके में लंबा जाम लगा साथ ही भारी पुलिस बल भी इस दौरान मौजूद रहा।

एसपी की समझाईश के बाद खोला जाम

करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद मौका मुआयना कर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक भी प्रदर्शन स्थल पर पहुचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया और काफ़ी समझाने के बाद जब पुलिस ने उन्हें FIR के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जा कर भीड़ ने जाम खोला और पुलिस के साथ FIR कराने रवाना हुए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.