Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पति की वफादारी जांचने पत्नी ने बिछाया खतरनाक जाल, पति रेस्टोरेंट में हो गया बेनकाब, सच जानकर पैरों तले जमीन खिसकी!

45

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर शक में डूबी पत्नी ने अपने ही पति की वफादारी को देखने के लिए सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाई और उससे कई दिनों से बात कर रही थी। पति गर्लफ्रेंड बनाकर उससे अपनी पत्नी से छुपकर बात करता था। लेकिन उसको यह नहीं पता था कि जिससे वह बात कर रहा है वह उसकी ही पत्नी है। 2 महीने तक फेसबुक और व्हाट्सएप पर पति गर्लफ्रेंड समझकर अपनी ही पत्नी से बात करता रहा और जब मिलने बुलाया तो सामने पत्नी को खड़ा देख उसके होश उड़ गए। पत्नी ने कहा कि जिस लड़की से तुम मिलने आए हो वह मैं ही हूं। दोनों में झगड़ा हुआ और मामला महिला थाने तक पहुंच गया इसके बाद एक महीने की काउंसलिंग चली तब जाकर यह रिश्ता बचा है।

यह घटना ग्वालियर के माधोगंज की है यहां पर 23 साल की युवती की अरेंज मैरिज प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक युवक से हुई थी। पत्नी को शुरू से ही अपने पति पर शक था। क्योंकि वह अक्सर फोन पर बात करता रहता था और मोबाइल में लॉक लगा कर रखता था ,जब शक बढ़ गया तो पत्नी ने पति से बात की लेकिन पति कहता था कि मैं बस तुम्हारा हूं और तुम्हारा ही रहूंगा। इसके बाद पत्नी ने रंगे हाथों पति को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और नए नंबर से व्हाट्सएप और फेसबुक चालू किया और रिक्वेस्ट पति को भेजी। जिसके बाद अनजान लड़की बनकर पति से बात करने लगी।

युवक खुद को मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे पद पर बताता था। बताता था कि उसकी शादी नहीं हुई है 2 महीने की बातचीत के बाद युवक ने वॉइस कॉल करने के लिए कहा इसके बाद पत्नी ने अपनी पति की बात अपनी बहन से आवाज बदल कर करा दी और फिर रेस्टोरेंट में मिलना तय हुआ कुछ दिन बाद युवक लड़की से मिलने रेस्टोरेंट में गया लेकिन उसको यह नहीं पता था कि जिस लड़की से मिलने के लिए वह पत्नी से छुपकर जा रहा है, वह उसी की पत्नी है। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया आपको बता दें कि महिला थाना पुलिस का कहना है कि एक महीने तक दोनों को परामर्श केंद्र में बुलाया गया और कड़ी मेहनत के बाद रिश्ता टूटने से बचा लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.