Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव...

1.72 करोड़ के इनामी नक्सली, खात्मे के लिए 21 दिन चला ऑपरेशन; फोर्स ने ऐसे खोद डाली नक्सलियों की जड़

9

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस अभियान के तहत पुलिस ने 150 से अधिक बंकर ध्वस्त किए हैं. वहीं 31 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं पुलिस ने अलग अलग ठिकानों से बड़े पैमाने पर हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. यह जानकारी छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम और सीआरपीएफ के डीजी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.

डीजीपी अरुण देव के मुताबिक कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर यह ऑपरेशन 21 दिनों से लगातार चल रहा था. इस ऑपरेशन ने सेंट्रल फोर्स के साथ मिलकर राज्य की पुलिस ने 21 माओवादियों को मार गरिाया है. इनमें से 28 माओवादियों की पहचान हो गई है. जबकि 3 माओवादियों की पहचान होनी बाकी है. उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों पर 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.

भारी संख्या में हथियार बरामद

डीजीपी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में दो नक्सली बेहद खास और डिवीजन स्तर के थे. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में महिला माओवादी भी मारे गए हैं. वहीं 214 माओवादी ठिकानों और बकरों को नष्ट करते हुए यहां से एसएलआर रायफल के अलावा बडी संख्या में ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं. फोर्स ने नक्सलियों के ठिकानों से 450 आईईडी के अलावा मेडिकल-इलेक्ट्रिक सामान, नक्सली साहित्य एवं नक्सलियों के उपयोग में आने वाले सामान भी जब्त किए हैं.

चार टेक्निकल डिवीजन नष्ट

डीजीपी के मुताबिक इस ऑपरेशन में सशस्त्र बलों को भी थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है. इस ऑपरेशन के दौरान 18 जवान घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बावजूद इसके सबसे बड़ी सफलता यह है कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों की चार तकनीकी टीटीटी टेक्निकल डिवीजन टीम की जो तकनीकी इकाइयां हैं, उन्हें नष्ट कर दिया गया है. इसका इस्तेमाल माओवादी देशी हथियार, आईईडी और अन्य घातक वस्तुओं के निर्माण के लिए करते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.