Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर के लोगों को मिलेगी खास सुविधा, पढ़ें…

21

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया तनाव के चलते फिरोजपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों-जैसे फिरोजपुर, जालंधर सिटी, लुधियाना, जालंधर कैंट और अमृतसर-पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। मंडल द्वारा यात्रियों के लिए खानपान और टिकटिंग जैसी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सीमा पर तनाव के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों और यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। इस स्थिति में फ़िरोज़पुर मंडल ने लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी स्वयं 24 घंटे सभी स्टेशनों की निगरानी कर रहे हैं और अतिरिक्त यूटीएस व पीआरएस काउंटर भी खुलवाए गए हैं ताकि टिकटिंग में कोई असुविधा न हो।

हाल ही में चलाई गई प्रमुख स्पैशल ट्रेनें
-गाड़ी संख्या 04602: फिरोज़पुर से पटना (7 मई)
– गाड़ी संख्या 04608: अमृतसर से दरभंगा (9 मई)
– गाड़ी संख्या 00468: जालंधर कैंट से नई दिल्ली वंदे भारत (9 मई)
-गाड़ी संख्या 04634: फ़िरोज़पुर कैंट से पटना (11 मई)
– गाड़ी संख्या 04636: अमृतसर से हावड़ा (11 मई)
– गाड़ी संख्या 04618: अमृतसर से सहरसा (12 मई)
– गाड़ी संख्या 02464: अमृतसर से दिल्ली वंदे भारत स्पैशल (12 मई)
सीमा पर हालात सामान्य होने के बाद अब अधिकांश ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्रियों और प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिली है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.