Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उद्धव के राम मंदिर वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद बोले- ये लोग वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं

25
नई दिल्ली। शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है, ये वोट के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि इन्हें सद्बुद्धि दें। यह बहुत ही शर्मनाक और अशोभनीय बयान है, हम इसकी निंदा करते हैं।

यह कहा था उद्धव ठाकरे ने

जलगांव में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके उद्घाटन में देशभर से बड़ी संख्या में हिंदुओं पहुंचेंगे। इनके अयोध्या से वापस लौटने पर वे गोधरा कांड जैसा कुछ कर सकते हैं।

2002 में हुआ था गोधरा कांड

27 फरवरी 2002 को कारसेवक साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से वापस आ रहे थे। इस दौरान गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर उन पर हमला हुआ था, इस दौरान ट्रेन के कोच में आग भी लगा दी गई थी। इस घटना में कई कारसेवकों की मौत हो गई थी। इस बड़ी घटना के बाद पूरे गुजरात में दंगे शुरू हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.