Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट...

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर

29

झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल, एनएच पर चलते हुए अचानक एक गाड़ी में धमाका हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में आठ लोगों की पूरी तरह झुलझ गए. जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इलाज के लिए घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं. जहां पर उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.

बता दें कि इस हादसे के बाद घायलों को हरपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर उनको यूपी पुलिस पनवाड़ी ले गई. जहां घायलों की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया.

चलती कार में अचानक लगी आग

इससे पहले अप्रैल में मध्य प्रदेश के देवास जिले के इंदौर-भोपाल बायपास पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम समय पर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं, इससे पहले कार में फंसे चालक को स्थानीय और राहगीरों ने कांच तोड़कर समय रहते बाहर निकाला लिया, इससे उसकी जान बच गई. घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मारुति वैन में अचानक लगी आग

वहीं मार्च में खरगोन में एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई थी. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते वैन जलकर पूरी तरह खाक हो गई. इस घटना में वैन पर सवार व्यापारी ने चलते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान गैस किट में ब्लास्ट होने की आशंका को देख लोग नजदीक नहीं गए. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरगोन के सनावद रोड पर हुआ.

चलती गाड़ी से लगाई छलांग

बताया जा रहा है कि वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और कुछ ही मिनटों में वैन आग के गोले में तब्दील हो गई. दरअसल, मसाला व्यापारी अजय गुप्ता वैन में मसाला भरकर जैतापुर से दसनावल की ओर जा रहे थे. दोपहर में जब वह बीमा कार्यालय के पास पहुंचे, तभी अचानक वैन से धुआं उठने लगा. कुछ ही पलों में वैन से आग की लपटें निकलने लगीं. अजय गुप्ता ने बिना देर किए गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाने में सफल रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.