Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी

37

भोपाल। भेल के रिटायर्ड जीएम जार्ज कुरियन की सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठने के बाद अब हत्या के कारणों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की नजदीकियां किरायेदार रेखा सूर्यवंशी से बढ़ गई थीं। उसे रेखा के प्रेमी संजय पाठक से उसका बात करना पसंद नहीं था।

उसने संजय का रेखा के घर आना-जाना बंद करा दिया था। साथ ही रेखा के मोबाइल पर उसका नंबर भी ब्लाक करवा दिया था। वह अक्सर फोन कर संजय से अभद्रता करता था। साथ ही रेखा से उसके बारे में अनाप-शनाप बातें करता था।

यहां तक की मौत से दो दिन पहले जार्ज कुरियन ने फोन पर बहस के दौरान संजय को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी तक दे डाली थी। पुलिस को पूछताछ में संजय ने बताया कि इसके बाद उसने जार्ज की हत्या करने की ठान ली थी।

चुपके से घर आ गया था संजय

बाद में जार्ज की रोजाना की मारपीट से परेशान पत्नी बिट्टी और रेखा हत्या की पूरी साजिश में शामिल हो गई। बिट्टी ने अपने पति की हत्या के लिए संजय को दस लाख रुपये में सुपारी दी। साजिश के तहत 18 अप्रैल को बिट्टी ने रात को सोते समय जार्ज की आंखों में दवा डाली, तभी संजय चुपके से घर आ गया था।

बिट्टी ने जार्ज की हत्या के लिए संजय को बेडरूम में भेज दिया और खुद बाहर से कमरा बंद कर रेखा के साथ पति की मौत का इंतजार करने लगी। कुछ देर संजय और जार्ज के बीच मारपीट चली, फिर संजय ने एक कपड़े से जार्ज का मुंह दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इधर मामले में मुख्य आरोपित संजय पाठक को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस तरह करीब बाए थे जॉर्ज और रेखा

पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले एसआई संतोष रघुवंशी के अनुसार किरायेदार रेखा सूर्यवंशी मूलत: भोपाल की रहने वाली है। उसकी शादी सीहोर निवासी बीएएमएस डॉक्टर विजय सूर्यवंशी से हुई थी। 2017 को विजय की मौत हो गई थी, जिसके बाद रेखा अपने इकलौते बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.