Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में पहली बार लागू होती ये नीति

12

 राज्य की सड़कों को बेहतर बनाने और उनके रखरखाव को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नई टेंडर नीति लागू की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत, बेहतर और टिकाऊ तरीके से विकसित करने के लिए पंजाब सरकार ने सड़कों के निर्माण के लिए किए जाने वाले टेंडर में लंबी अवधि तक रखरखाव का प्रावधान किया है, जिससे राज्य के निवासियों, ठेकेदारों और विभाग को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस नए प्रावधान से सड़कों की समय पर और तुरंत मरम्मत से लोगों को अच्छी सड़क मिलेगी, साथ ही ठेकेदार अपने रखरखाव की प्लानिंग कर सकेगा और विभाग को बार-बार टेंडर लगाने की प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य के रोड नेटवर्क का 85% हिस्सा ग्रामीण सड़कें या लिंक सड़कें हैं। ये सड़कें पंजाब के गांवों को मंडियों, स्कूलों/कॉलेजों, अस्पतालों और शहरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। पंजाब राज्य की अर्थव्यवस्था में इन सड़कों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्पेशल रिपेयर सहित लंबी अवधि के प्रावधान सभी पक्षों के लिए फायदेमंद समाधान है। इसके अलावा सरकार बजट प्रावधानों में खुले फंड उपलब्ध करवा रही है। जनता की कमाई के एक-एक पैसे का सही और आम लोगों की उम्मीदों के मुताबिक इस्तेमाल ही हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए ड्यू सड़कों की स्पेशल रिपेयर का कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली 6015 किलोमीटर लंबाई की 2615 लिंक सड़कों को 1188 करोड़ रुपये से रिपेयर करने का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। इस परियोजना में इन लिंक सड़कों का पांच साल के लिए रखरखाव भी संबंधित ठेकेदार द्वारा ही किया जाना है।

इस संबंध में प्रारंभिक परियोजना के तौर पर पंजाब के दो जिले बरनाला और पठानकोट की 94 सड़कों, जिनकी लंबाई 2096 किलोमीटर है, की स्पेशल रिपेयर सहित लंबी अवधि के प्रावधानों के लिए टेंडर कॉल किए जा चुके हैं। इन सड़कों की लंबी अवधि की रिपेयर सहित स्पेशल रिपेयर का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और राज्य की शेष लिंक सड़कों पर भी ऐसे प्रावधानों के तहत स्पेशल रिपेयर के कार्यों को निश्चित समय के अंदर पूरा कर दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.