Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला ‘फर्जी पुलिसकर्मी’ गिरफ्तार

24

बठिंडा : पंजाब पुलिस के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को सिविल लाइंस पुलिस ने काबू कर लिया, जो गरीब परिवार से बच्चा डोनेट कराने बदले कमीशन मांग रहा था। आरोपी खुद को पुलिस विभाग के पी.ओ. विंग का कर्मचारी बताकर लोगों को नकली समन भेजता था और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूलता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय आरोपी रंजीत सिंह लंबे समय से इस तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। वह पहले लोगों को फर्जी समन भेजता, फिर मामला रफा-दफा करने के नाम पर पैसे ऐंठ लेता था।

थाना प्रभारी बताया कि उन्हें डी.ए.वी. कालेज के पास एक संस्था से शिकायत मिली, जिसमें बताया गया कि हरदेव नगर के एक गरीब परिवार के 6 साल के बच्चे को लेकर आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि वह बच्चे को डोनेट करवाने में मदद करेगा और इसके बदले कमीशन मांगी। जब आरोपी लगातार परिवार पर कमीशन देने का दबाव बनाने लगा तो परिवार को शक हुआ कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं है। इसके बाद संस्था की मदद से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस की वर्दी और बैल्ट बरामद हुई। आरोपी खुद को सिविल लाइंस थाने में तैनात बताकर लोगों को गुमराह करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान यह जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों से ठगी की है और कुल कितनी रकम वसूली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.