Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Jalandhar News: जालंधर में गन पॉइंट पर लूट, युवक को बेरहमी से पीटा, भड़के लोगों ने लगाया रोड जाम

8

जालंधर :  जालंधर जिले में आए दिन लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच जिले के जिंदा पिंड से लूटपाट का एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से बंदूक की नोक पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया। बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान आरोपी ने व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए जिंदा पिंड रोड को जाम कर दिया। लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा देने के बाद लोगों को शांत किया गया और धीरे-धीरे सड़क से जाम हटवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.