Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

CM Bhagwant Mann Hospitalized: मोगा रैली के बाद सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

18

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर अस्पताल में दाखिल हो गए हैं। सुबह ही वह फोर्टिस अस्पताल से कुछ समय के लिए बाहर गए थे, जिसके बाद वह मोगा में रैली लोगों को संबोधित करने के बाद देर शाम दोबारा अस्पताल लौट आए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को पूर्ण रूप से डिस्चार्ज नहीं किया गया था। वह केवल कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर बाहर गए थे ताकि तय कार्यक्रम के तहत मोगा रैली में शामिल हो सकें।

मोगा में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को दोबारा फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, वह आज रात अस्पताल में ही रहेंगे और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर समर्थकों में चिंता का माहौल है, जबकि डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.