Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

एक बार फिर दहल जाना था पंजाब, पुलिस व BSF ने पकड़ा RDX सहित हथियारों का जखीरा

27

सीमा सुरक्षा बल और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में सीमा पार ड्रोन आधारित तस्करी के एक बड़े प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। यह जानकारी पंजाब डी.जी.पी. द्वारा दी गई। डी.जी.पी. गौरव यादव ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 10 मई, 2025 को चक बाला गांव (पी.एस. अजनाला के अंतर्गत) के निकट सतर्क स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी टीमों ने खेतों से हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद की।

इस दौरान दो .30 कैलिबर पिस्तौल और चार मैगज़ीन, 30 जिंदा कारतूस, दो हथगोले, दो लीवर डेटोनेटर, रिमोट कंट्रोल डिवाइस और चार्जर, कमांड तंत्र, आठ बैटरी, ब्लैक बॉक्स और 972 ग्राम आरडीएक्स बरामद किया है। डी.जी.पी. ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विमान अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नागरिकों के जीवन की रक्षा करने, सीमा पार से आने वाले खतरों को बेअसर करने और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.