Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

नववर्ष के दिन दिल्ली मेट्रो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इतने लाख लोगों ने किया सफर

40

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ट्रेनों में एक जनवरी, 2024 को 67 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की जो बीते छह वर्षों में नववर्ष के दिन मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। डीएमआरसी के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी को कुल 67.47 लाख यात्रियों ने मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाया।

आंकड़ों से सामने आया है कि बीते वर्ष एक जनवरी को 49.16 लाख लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया थी जबकि 2022 में 23.66 लाख, 2020 में 55.26 लाख और 2019 में 50.16 लाख लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया था। इन छह वर्षों में सबसे कम एक जनवरी 2021 को 18.07 लाख लोगों ने यात्रा की थी जो कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बाद आने वाला पहला नववर्ष का दिन था।

2023 में इतने लाख लोगों ने किया था सफर 
इस वर्ष एक जनवरी को राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत कई स्टेशनों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। इसी तरह 31 दिसंबर, 2023 को 48.76 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.